बिजनौर में अतिक्रमण का विरोध, गुस्साए लोगों ने चैयरमैन पति का पुतला जलाया
बिजनौर। प्रशासन द्वारा जारी अतिक्रमण हटाने से नाराज आज देर शाम सैकड़ो दुकानदारों ने अपने गुस्से का इज़हार करते हुए नगर पालिका परिषद बिजनौर के चेयर पर्सनपति शमशाद अंसारी का लोगो ने बिजनौर के जानी चौक पर पुतला फूंका और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को तीतर बितर करने के लिए हल्के बल का भी प्रयोग किया।उधर लोगो ने हंगामा करते हुए लगे होडिंग पर अपने ग़ुस्से का इज़हार करते हुए उसे फाड़ दिया।
कई दिनों से बिजनौर में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन दिन रात एक किये हुए है। वही आज बिजनौर शहर के जानी चौराहे के निकट कब्रिस्तान के बाहर रखे खोके को प्रशासन ने हटवा दिया है। इससे नाराज़ लोगो का मानना हे की कब्रिस्तान में रखे खोके प्रशासन की ज़मीन पर नहीं रखे है। बल्कि प्रशासन ने बेवजह इन खोको को हटाकर लोगो की रोजी रोटी छीनने का काम किया है।
इस अतिक्रमण कार्यवाही को लेकर बिजनौर शहर में दुकानदारों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि दुकानदारों ने बिजनौर नगर पालिका चेयरमैन पति शमशाद अंसारी का पुतला तक फूंक डाला और शहर में लगी होर्डिंग तक को आग के हवाले कर दिया। साथ ही साथ भीड़ ने बिजनौर की पूर्व सपा विधायक रुचिवीरा के लगे होर्डिंग्स भी फाड़ डाले। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए जमा भीड़ पर हल्की लाठियां भी फटकारी है।