जेब कतरे की लाइव पिटाई देखकर हो जायेंगे हैरान!

Update: 2018-01-11 08:24 GMT
 उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे लोगों की जेब कटने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ये शातिर जेब क़तरे अक्सर लोगों की जेब पर हाथ साफ करते रहते हैं। कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद भी ये लोगों की जेब काटने से बाज नहीं आते।

ऐसा ही एक मामला सामने आया जब बस अड्डे पर एक जेब कतरा बस कंडक्टर का रुपयो का बैग छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी मुसाफिरों ने जेब कतरे को सरे राह पकड़कर इसकी जमकर पिटाई कर डाली।इस पिटाई में मुसाफिरों के साथ बस अड्डे पर चालको और बस कंडक्टर ने भी जमकर हाथ साफ किया।

उधर जमा भीड़ में ये चोर पिटता रहा और जमा भीड़ तमाशा देखती रही।बाद में 100 डायल पुलिस चोर को अपने साथ थाने ले गई।
Full View
रिपोर्ट फैसल खान

Similar News