बिजनौर। बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार 3 लोगो में से 2 लोगो की मौत हो गई।जबकि इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।इस हादसे में बाप बेटे की मौत हो गई है। जबकि घायल माँ को पुलिस ने गंभीर हालत में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जिला अस्पताल में घायल महिला का इलाज अस्पताल के डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है। उधर पुलिस ने इस हादसे में मरे बाप बेटे के शव का पंचनामा भर लाश को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है।
जनपद के धामपुर के पहाड़ी दरवाज़ा के रहने वाले एक परिवार के सुभाष बाप बेटे पीयूष और माँ कृष्णा बाईक से सवार होकर बिजनौर में एक शादी समारोह में शिरकत करने आये थे।पता चला है कि देर शाम एक परिवार के सभी लोग मोटरसाईकिल से अपने घर धामपुर लौट रहे थे। तभी हल्दौर के पास झालू रोड पर सामने से आ रहे तेज़ गति से एक बड़े वाहन ने इन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में बाप और बेटे की मौत हो गई।जबकि मृतक की पत्नी को गंभीर अवस्था मे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर डॉक्टर रामकुमार ने बताया कि इस हादसे में 2 लोगो की मौत हो गई। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
उधर इस सूचना के बाद मृतक के घर पर मातम छा गया है। उधर पुलिस ने बाप बेटे की लाश का पंचनामा भर लाश को पीएम के लिये जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
फैसल खान की रिपोर्ट