फैसल खान
बिजनौर मैं बाइक टकराने को लेकर दो पक्षो मे फायरिंग से हड़कंप मच गया हैं. नगीना थाना के लुहारी सराय इलाके मे आदिल पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर वापस लौट रहा था तभी अवैस से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी बात इतनी बढ़ गयी कि अवैस ने तमंचा निकालकर आदिल और उसके भाई आमिर को गोली मार दी गोली चलने ने चौराहे पर भगदड़ मच गई.
आनन फानन मैं आदिल और अमीर को अस्पताल ले गया जहाँ आमिर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको मेरठ के किये रेफर कर दिया. जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है . फिलहाल पुलिस मामले की जांच मैं जुट गई है और पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले मै तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.