बिजनोर में आज एक निजी कालेज में गुंडो की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो जाने से कालेज के टीचर और प्रन्सिपल ख़ौफ़ में है और आज कार्यवाही नही होने की वजह से कॉलेज को बंद कर दिया गया है , कालेज प्रशासन की मांग है कि जब तक कालेज में गुंडागर्दी करने वाले गुंडो के खिलाफ कारवाही नही होगी कालेज बन्द रहेगा। पुलिस ने प्रन्सिपल की तहरीर पर कई गुंडो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी कैमरों में गुंडागर्दी की लाइव तस्वीरे कैद हुई है ये तस्वीरें है बिजनोर जिले के मण्डावर थाना इलाके के आरपीएस कालेज की है । कल स्कूल समय मे बाहरी आधा दर्जन के करीब गुंडे बाइको से आते है और क्लासरूम में टीचर की मौजूदगी में एक छात्र को मारते हुए बाहर ले जाते है। टीचर ने गुंडा गर्दी कर रहे छात्रों का विरोध किया तो गुंडो ने टीचर को भी मारा और तमंचा दिखाकर भय भीत भी किया।
इसी बात से नाराज और खोफ के साये में कालेज के टीचरों ने आज कालेज को बंद कर दिया।
उधर कालेज के प्रन्सिपल की तहरीर पर पुलिस ने कई अज्ञात लड़को के खिलाफ संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया । कालेज टीचरों की मांग है जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती टैब तक कालेज बन्द कर दिया गया है ।
बिजनौर: स्कूल में सरेआम गुंडा गर्दी सीसीटीवी कैमरे में कैद @Uppolice @upcoprahul @dgpup pic.twitter.com/v1pyA5pFKz
— Special Coverage (@SpecialCoverage) December 13, 2017
वही दिनदहाड़े हुई कालेज में गुंडागर्दी की वारदात से जिले की पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है तो पुलिस भी जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है