बिजनौर: सफाई कर्मचारियों और व्यापारी के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर झाड़ू के डंडे से मारपीट।एक्सक्लूसिव वीडियो
धामपुर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे पर नगर पालिका परिषद के कुछ सफाई कर्मचारियो के साथ कल रात व्यापारियों ने गाली गलौच और मारपीट कर दी थी।;
फैसल खान
बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे पर नगर पालिका परिषद के कुछ सफाई कर्मचारियो के साथ कल रात व्यापारियों ने गाली गलौच और मारपीट कर दी थी। उधर इसी घटना को लेकर आज सफाई कर्मचारियों ने व्यापारी के दुकान पर पहुँचकर पहले बातचीत की लेकिन ये बातचीत बाद में लाठी डंडो में बदल गई।
बिजनौर।सफाई कर्मचारियों और व्यापारी के बीच मामूली कहा सुनी को लेकर झाड़ू के डंडे से मारपीट, एक्सक्लूसिव वीडियो@Uppolice @adgzonebareilly pic.twitter.com/LHHGQbhnHp
— Special Coverage (@SpecialCoverage) January 18, 2018
बाल्मीकि समाज के कई सफाई कर्मचारी और व्यापारी के बीच इस मारपीट में कुछ लोग घायल भी हुए। र इस मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षो को अपने साथ थाने ले गई है। इस घटना से नाराज़ सफाई कर्मचारियों ने भगत सिंह में कूड़ा डाल दिया है। साथ ही व्यापारी भी इस मारपीट के विरोध में दुकानों को बंद कर दिया।