बिजनौर: पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ एक लाख इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया समर्पण

पिछले पांच महीनो से पुलिस कस्टडी मुरादाबाद से फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य को पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित रही.;

Update: 2018-01-10 09:23 GMT
पिछले पांच महीनो से पुलिस कस्टडी मुरादाबाद से फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश आदित्य को पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित रही. लेकिन आज दोपहर बिजनौर कोर्ट में आदित्य व् उसके साथी रोहित ने कोर्ट मे समर्पण कर दिया. 

गौरतलब है की आदित्य बदमाश बिजनौर के थाना स्योहारा के रानू नगला इलाके का रहने वाला है. पिछले कई सालो से पशिचमी यूपी में आतंक का पर्याय बना बदमाश दर्जनों लूट ,डकैती ,हत्या ,की वारदात को अंजाम दे चूका है. साथ ही पांच महीने पहले मुरादाबाद कोर्ट ले जाने के दौरान आदित्य पुलिस को चकमा देकर तभी से फरार चल रहा था.
फैसल खान बिजनौर 

Similar News