बिजनौर जिले के नूरपुर कसबे में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख़्तार अंसारी के 58 वें जन्मदिन को उनके समर्थकों ने बड़ी धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर उनकर जेल से जल्द रिहा होने की और उनके लंबी उम्र की दुआ मांगी गई. जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों में भारी जोश देखा गया.
25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे यासीन मंसूरी मार्केट में मुख्तार अंसारी विधायक विधानसभा मऊ सदर केक काटकर 58 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया और उनके लिए लंबी उम्र की और जेल से रिहा होने के लिए दुआएं मांगी. उनके समर्थक सलीम इदरीसी समेत कई समर्थकों ने उनके लिये दुआ भी की.
आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी का आज जन्मदिन बड़ी धूमधाम से उनके समर्थक मना रहे है. इस अवसर पर पुरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों और कस्बों में उनके समर्थक बड़े जोशो खरोश ने उनका 58 वां जन्मदिन मना रहे है.