यूपी में अवैध रूप से चल रहे डॉक्टर के अल्ट्रा साउंड मशीन पर हरियाणा टीम का छापा

Update: 2017-12-19 07:35 GMT
बिजनौर। थाना कोतवाली शहर में आज एक एमबीबीएस डॉक्टर के क्लिनिक पर हरियाणा से आई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की टीम और पुलिस ने छापा मारकर 4 महिलाओ सहित एक युवक को रंगे हाथ उस वक्त पकड़ लिया। जिस समय अनट्रेंड महिला द्वारा अल्ट्रा साउंड के दौरान भ्रूण लिंग बताने के लिये रुपया लिया जा रहा था। साथ ही साथ  डॉक्टर के क्लीनिक को भी हरियाणा टीम द्वारा सील कर दिया गया है। लेकिन डॉक्टर ब्रजवीर चौधरी टीम को चकमा देकर फरार हो गया है।

देश के पीएम मोदी की महत्वपूर्ण योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बिजनौर के स्वास्थ्य विभाग का नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।  क्योंकि नोडल अधिकारी बिजनौर प्रमोद कुमार  की मिली भगत से बिजनौर में धड़ल्ले से भ्रूण लिंग बताने का कारोबार काफी समय से निजी डॉक्टरों के अल्ट्रा साउंड क्लिनिक पर चल रहा है।  इस कारोबार में जिले में लगभग 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर खुले हुए है। जिनमे से अधिकांश सेंट्रो पर बेरोक टोक भ्रूण का लिंग बताया जाता है ।इसकी एवज में गर्भवती महिलाओं के परिजनों से 25 से 30 हजार  रुपए तक वसूले जा रहे है । ये बात हम नहीं कह रहे है बल्कि इस बात का खुलासा आज उस समय हुआ जब हरियाणा के रोहतक जिले  से आई एक स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा पुलिस की टीम ने बिजनौर के ब्रज क्लीनिक पर छापा मारकर भ्रूण का लिंग बताने वाली इस क्लिनिक पर छापा मारकर अनट्रेंड महिलाओ सहित एक युवक को गिरफ्तार किया। एमबीबीएस डॉक्टर ब्रजवीर सिंह तो फरार हो गए ।

दरअसल  हरियाण के रोहतक जिले के स्वास्थ्य विभाग के  नोडल  अधिकारी डॉक्टर  विकास ने  बताया क़ि हरियाणा का लिंग का अनुपात बहुत कम है । हरियाणा जिले के कुरुक्षेत्र का अनुपात देश में  सबसे कम है और 831 है। हरिणाया सरकार की शख्ती वजह से  हरियाणा में  भ्रूण का लिंग बताने पर रोक लगी है। वहां पर कोई डॉकटर भ्रूण का लिंग नही बताता  है ,लेकिन यूपी के बिजनौर जिले में ये काम धड़ल्ले से फलफूल रहा है।यहाँ के  स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की वजह से ।  

हरियाणा के लोग अब  पश्चिमी यूपी के जिलो  में जाकर अल्ट्रा साउंड के जरिये भ्रूण के लिंग का पता लगवा रहे है । बिजनौर के डॉकटरो ने अपने दलाल हरियाणा में छोड़ रखे है ।दलालों के माध्यम से बिजनौर के डॉकटर खुलेआम इस काम को अन्जाम दे रहे है । 


इसी मामले में बिजनौर के डॉक्टर ब्रजवीर के निजी क्लिनिक पर आज इस टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ छापा मारा था। जिसमे डाक्टर फरार हो गया। हरियाणा से आई टीम अपनी साथ एक गर्भवती महिला आशा को लाइ थी और महिला आशा ने डॉकटर के केबिन में गई और अपना अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। डॉकटर ब्रजवीर की सहयोगी महिला ने महिला का अल्ट्रा साउंड करके उसका लिंग बताते हुए कहा कि आपके पेट में लड़का है और इसके एवज में डॉकटर ने अज्ञात महिला से 26000 हजार रुपए भी वसूले है ।इसी दौरान क्लिनिक के बाहर खड़ी टीम ने छापा मारा और सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बिजनोर थाना शहर कोतवाली में डॉक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभी तक उपासना ,रुकैया सहित4 महिलाओ और एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

फैसल ख़ान की बिजनौर से रिपोर्ट 

Similar News