घर में लगी आग से हुआ लाखों को नुकसान

Update: 2018-04-18 14:16 GMT

फैसल खान

बिजनौर: स्योहारा (बिजनौर)के मोहल्ला हिन्दू चौधरिआन संतोषी माता के मंदिर के समीप दिनेश पुत्र स्वर्गीय इंदरसिंह ने बताया की वह अपनी दुकान में बैठा हुआ था। ओर उसकी पत्नी नीचे वाले घर में अपने घर में काम कर रही थी। लगभग 11-12 बजे की बात है मेरी दुकान में खड़े मेरे ग्राहकों ने मुझे बताया कि तुम्हारे ऊपर के मकान में से धुँआ निकल रहा है। तब मेंने ऊपर जाकर देखा तो मेरे घर में भयंकर आग लग रही थी। मेरे घर का सारा सामान जल रहा था। मोहल्ले वालो ने घंटो पानी डालकर तब कही आग बुझाई। मगर तब तक घर के समान के साथ साथ दुकान का रखा समान भी जलकर राख हो चुका था । 


वही दुकानदार स्वामी दिनेश प्रजापति का कहना हे की घर के समान ओर दुकान का समान लगभग दो लाख समान जलकर राख हो गया। इस आग से पीड़ित दुकानदार की हालत खराब थी उसकी लाखो रूपये कीमत का समान जलकर राख हो चूका था। 

Similar News