बड़ा ट्रैन हादसा टला, 2 जगह फैक्चर होने के बाद रात भर ट्रेनें गुजरती रही रेलगाड़ियाँ

बिजनौर मैं जम्मूतवी कोलकाता रेलवे मार्ग पर मौजमपुर स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया।;

Update: 2018-01-20 07:32 GMT

बिजनौर से फैसल खान की रिपोर्ट 


 बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे लाइन की जम्मूतवी कोलकता रेलवे मार्ग पर मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा होने से टल गया है। डाउन लाइन पर 2 जगह फैक्चर होने के बाद रात भर ट्रेनें गुजरती रही। उधर इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग में  हड़कंप मच गया। इमरजेंसी क्लिप लगाकर फैक्चर लाइन से काशन लेकर गुजारी जा रही है ट्रेनें।उधर रेलवे विभाग के कर्मचारियों द्वारा अब ट्रैक की मरम्मत  का काम जारी है।


बिजनौर मैं जम्मूतवी कोलकाता रेलवे मार्ग पर मौजमपुर स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा टल गया। इस रेलवे मार्ग पर पड़ने वाले डाउन लाइन पर रात भर रेलवे ट्रैक में दो जगह फैक्चर होने के बाद भी ट्रेनें गुजरती रही ,लेकिन रेलवे विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। रेलवे ट्रैक में फैक्चर होने का आज सवेरे पता लगा। इसके बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया ।रेलवे की टीम तुरंत फैक्चर वाले स्थान पर पहुंची और फैक्चर रेलवे लाइन में इमरजेंसी क्लिप लगाकर कासन लेते हुए अब इस रेलवे लाइन से धीमी गति से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है।

फिलहाल इस फैक्चर लाइन को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। उधर इसे विभाग की लापरवाही कहा जाएगा कि रेलवे लाइन में दो जगह फैक्चर होने के बाद भी इस लाइन पर रात भर बड़ी संख्या में ट्रेनें गुजरती रही और किसी का भी ध्यान इस ओर नहीं गया। सवेरे पता लगने के बाद अब आनन फानन में  काशन लेकर इस ट्रैक से धीमी गति से  ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। साथ ही फैक्चर लाइन को बदल जा रहा है ,लेकिन इसके बाद भी  रेलवे विभाग इसे बड़ी लापरवाही की जगह सर्दी में इस तरह के फैक्चर होना आम बात मान रहे है।

जबकि इस रेलवे ट्रैक से दिन रात सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं। जो जम्मूतवी से सहारनपुर लखनऊ कोलकाता तक और लखनऊ से चंडीगढ़ जम्मूतवी पंजाब तक जाती है। उधर इस मामले को लेकर ऋषिपाल सिंह स्टेशन मास्टर का कहना है कि सर्दी में पटरी में जर्क आ जाता है इस पर कासन मार्क लगाकर ट्रेन की गति फिक्स कर दी जाती है ये कोई लापरवाही नही है इससे धीमी गति से ट्रेन गुजारी जा सकती है। 

उधर इदरीश रेलवे मिस्त्री का कहना है कि ये लाइन में फैक्चर है। इस पर काम चल रहा है। इस पर प्लेटे लगाकर इसे जोड़ा जा रहा है और लाइन को भी बदला जा रहा है। इस पर 3 बोल्ट की प्लेट लगी है। इसलिए ट्रेन कासन लेकर चल सकती है। इसमें कोई लापरवाही नही है।

Similar News