बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के शेरकोट के गंगा बैराज में बीती रात प्रेमी जोड़े की लाशे मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों लाशों को स्थानीय लोगो और पुलिस कर्मियों की मदद से गंगा से बाहर निकाला।
प्रेमी जोड़े के हाथ एक- दूसरे से दुप्पटे से बंधे मिले थे। पानी मे काफी समय से पड़ी होने के कारण लाशें फूल गयीं थी। मृतकों की पहचान पंकज और शिवानी के रूप मे हुई जो कि एक ही गाँव शहजादपुर के रहने वाले थे तथा 28 दिसम्बर से लापता थे। फ़िलहाल पंचनामा कर पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया है।
बिजनौर एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शेरकोट थाना क्षेत्र की पुलिस को कल शेरकोट गंगा बैराज के फाटक पर लाश पानी मे पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुची पुलिस ने जब शव को निकाला तो लड़के व लड़की दो के शव निकलकर आये। इन दोनों के हाथ पर लड़की का दुप्पटा बंधा हुआ था। पुलिस ने इन प्रेमी जोड़े की शिनाख्त कर ली है। लड़के का नाम पंकज है और लड़की का नाम शिवानी है ये दोनों एक ही गांव शहजादपुर के रहने वाले ही।
एसपी का कहना है कि मामला आत्म हत्या का हो सकता है तथा लाशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कुछ अलग कारणों का पता चलता है,तो पुलिस इस मामले में जांच कर कार्यवाही करेगी।