बिजनौर में डायल 100 की गाडी पर पर कब्ज़ा और हमला

जब पुलिस कर्मी दूसरे पक्ष से बात करते है तो दूसरा पक्ष गाड़ी मे बैठे दूसरे पक्ष वालो को देख लेते है और गाड़ी पर और पुलिज़ पर हमला कर देते है।;

Update: 2018-01-17 04:42 GMT

बिजनोर में मामूली से झगड़े को लेकर दो पक्षो में हुए झगड़े में दो युवक ज़ख़्मी हो गए। साथ ही बाइक में रखे धारदार हथियार को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 100 मोके पर पहुंची तो उसके ऊपर  भी लोगो ने पथराव कर दिया।जिसके चलते डायल 100 की गाड़ी के साथ साथ कई अन्य गाड़ियों के शीशे टूट गए। जैसे तैसे डायल 100 के पुलिस कर्मी अपनी जान बचा कर मौके से फरार हो गए।


 सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी  संख्या में पुलिस  पहुंची ।पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है। वही इलाके के लोगो के मुताबिक डायल 100 में पुलिस के साथ साथ ही गुंडे  भी बैठे कर आये थे ।



दरअसल बिजनोर थाना इलाके की कुम्हारों वाली मस्जिद के पास दो पक्षो में झगड़ा हो गया।झगड़ा करने वाले दो अज्ञात लड़के बाइक से हथियारों से लैस होकर आते है। और मस्जिद के पास दूसरे अन्य लड़को से झगड़ा करते है। उसके बाद एक पक्ष के गुंडे डायल 100 को फोन करते है ,लेकिन फोन करने के बाद जब 100 डायल की गाड़ी नही पहुंची तो खुद गुंडे पुलिस की गाड़ी को लेने चले जाते है। उसके बाद खुद गुंडे डायल 100 की गाड़ी की पुलिस के साथ बैठकर आते है।

जब पुलिस कर्मी दूसरे पक्ष से बात करते है तो दूसरा पक्ष गाड़ी मे बैठे दूसरे पक्ष वालो को देख लेते है और गाड़ी पर और पुलिज़ पर हमला कर देते है। गाड़ी में जैसे ही हमला होता है वैसे ही गाड़ी में बैठे आरोपी पुलिस वालों को छोड़कर 100 डायल की गाड़ी तेज़ गति से निकलकर वहाँ से फरार हो जाते है।चलाकर बहुत तेजी से जाते है।

इस बात की सूचना पुलिस के आला अफसरों को मिली तो पुलिस के अफसर घटना का जायजा लेने जाते है । फिलहाल पुलिस ने गुंडो की बाइक और उसमें रखे धारदार हथियार को कब्जे में ले लिया है ,और गुंडे फरार बताये जा रहे है। साथ ही पुलिस ने 100 डायल गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है 


उधर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने इस बाबत मीडिया को बताने से इनकार कर दिया है।

Similar News