चीतल का शिकार करते 3 युवक गिरफ्तार, हथियार और मांस भी बरामद
मंडावली थाना क्षेत्र के जंगल मे चीतल का शिकार कर रहे 3 शिकारियों को पुलिस ने चीतल के मास व अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूत्रों से पता चल रहा...;
बिजनौर : मंडावली थाना क्षेत्र के जंगल मे चीतल का शिकार कर रहे 3 शिकारियों को पुलिस ने चीतल के मास व अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूत्रों से पता चल रहा था की शिकारी आय दिन जंगल मे जाकर अवैध तरीके से चीतल का शिकार कर रहे है।
पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली की आज शिकारी चीतल का शिकार करने जा रहे है। उधर पुलिस ने शिकार करने आये शिकारी के 3 लोगो को चीतल के मांस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।ये तीनो शिकारी पिछले काफी समय से जंगल मे लगातार चीतल का शिकार कर रहे थे।
पुलिस को बिजनौर के साहनपुर क्षेत्र के गुलाबवाली के जंगल मे कुछ शिकारियों के शिकार करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुची पुलिस ने जंगल मे घेराबन्दी करते हुए राइफल बन्दूक और छुरी के साथ 3 शिकारियों को पकड़ लिया। ये तीनो शिकारी नईम ,शाहबाज़ और यूसुफ काफी दिनों से जंगल मे चुपचाप शिकार कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस और शिकारियों में मूठभेड भी हुई ।जिसका फायदा उठाकर दो शिकारी फरार भी हो गए ।लेकिन पुलिस ने शिकारियों के पास से बड़ी संख्या में चीतल का मास भी बरामद किया है और तीनो शिकारियों को कई संगीन धाराओ में जेल भेज दिया है।उधर इस मामले को लेकर बिजनौर एसपी सीटी दिनेश सिंह ने बताया की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के बाद 3 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को कड़ी धाराओ को जेल भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट -फैसल खान