अभी अभी: यूपी में महिला जिला अस्पताल में पांच बच्चों की मौत, मचा हडकम्प

Update: 2017-12-19 08:12 GMT
बिजनौर के महिला ज़िला अस्पताल में एक ही रात में पाँच नवजात बच्चों की मौत होने से हड़कंम्प मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि पैसे देने के बाद भी डिलीवरी में लापरवाही बरती जिसके चलते दो लड़कों व लड़कियों की मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। अस्पताल में एडमिट और मरीजो का कहना है कि हर डिलीवरी पर मैडम को 1500 से लेकर 2500 तक दिए जाते है।

पीड़ित परिजन सरकार से दोषी डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे है। वही महिला सी एम एस आभा वर्मा ने दो नवजात बच्चों की मौत की पुष्टि की है अधिक बच्चो की उन्हें भी कोई जानकारी नही है।
बिजनौर से फैसल खान की रिपोर्ट 

Similar News