जनरेटर में दुपट्टा आने से महिला कांवड़िया की दर्दनाक मौत

Update: 2018-02-13 08:21 GMT
फैसल खान रिपोर्ट 
बिजनौर: कांवड़ लेकर लौट रही महिला की जनरेटर में दुपट्टा आने से दर्दनाक मौत हो गई. सभी शामिल कांवड़ियों को यह जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए. आनन फानन में अस्पताल ले गए. जहाँ डॉ ने उनको मृत घोषित कर दिया.

बिजनौर के चांदपुर रोड के ग्राम उलेड़ा के निकट कांवड़ लेकर लौट रही महिला की जनरेटर में दुपट्टा आने से दर्दनाक मौत हो गयी. दरअसल पूरा मामला उस वक़्त का है जब मृतक महिला हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रही. महिला भगवान से मांगी मनोकामना को पूरी होती देख भगवन भोले शंकर के चरणों में जेसे ही जल विषर्जित करने जाने के इरादे से चली तो पास मे चल रही डीजे जनरेटर की चपेट मे आकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी.

वही से महिला को अस्पताल मे दिखाया तो डाक्टर ने महिला की हालत नाजुक देख महिला को मेरठ रेफर कर दिया. रास्ते मे महिला मोनिका की मौत हो गयी.  महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. 

Similar News