फैसल खान
बिजनौर चांदपुर धनोरा रोड पर एचडीएफसी बैंक मैं एक व्यक्ति द्वारा बैंक मैनेजर को बंधक बनाकर लाखों रुपए की मांग की मांग पूरी ना होने पर बैंक को उड़ाने की धमकी दी. शाखा प्रबंधक को शक होने पर प्रबंधक द्वारा बैंक का गेट बंद करके उसकी तलाशी ली.
तलाशी लेने पर उसके पेट पर एक बम बधा हुआ था जिसकी जांच थाने में की गई वह एक इनवर्टर की प्लेट में जो कैपिसिटर वह 3 बैटरी कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान वह चिप लगी हुई थी. उस वक्त उस व्यक्ति से उसका नाम पूछा गया. उसने अपना नाम रोहताश पुत्र बेगराज निवासी गजरौला जिला अमरोहा बताया है पुलिस द्वारा तफ्तीश जारी है.