बिजनौर के इस स्कूल में किताबो में पढा रहे है जाकिर नाइक को हीरो
हिंदुस्तान की सरकार जिस जाकिर नायक को विचारों से आतंकियों को शह देने का आरोपी मानकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है;
बिजनौर: हिंदुस्तान की सरकार जिस जाकिर नायक को विचारों से आतंकियों को शह देने का आरोपी मानकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है वहीं बिजनौर के एक स्कूल में इस जाकिर नायक को किताबों में इस्लामिक हीरो बताकर पढ़ाया जा रहा है इस मामले के हाइलाइट होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में स्कूल के प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए स्कूल की जांच शुरू कर दी है फिलहाल मामला मीडिया में आने के बाद स्कूल से इन किताबों को पूरी तरह से गायब कर दिया गया है।
बिजनौर के एक निजी स्कूल इस्लामिक विजन में उस जाकिर नायक को जिसे देश की सरकार विचारों से आतंकियों को शह देने का आरोपी मांग पर उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ISI जाकर नाइट को इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को इस्लामिक Hero बताकर किताबों में पढ़ाया जा रहा है स्कूल के द्वित्तीय क्लास के बच्चों को दी गई किताब फिल्म इल्म उन नाफ़े मैं एक चैप्टर में हीरोज ऑफ इस्लाम के बारे में पढ़ाया जा रहा है इन्हीं हीरोज इस्लाम में जाकिर नायक का फोटो भी छपा है और जाकिर नायक को भी इस्लाम का हीरो बताया गया है यह मामला मीडिया में आने के बाद फिलहाल स्कूल प्रबंधन ने स्कूल से इन किताबों को गायब कर दिया है वही जानकारी मिलने के बाद बेसिक विभाग में भी 2 अधिकारियों की टीम भेजकर स्कूल की जांच शुरू करा दी है जांच के दौरान टीम को स्कूल में एक किताब तो नहीं मिली लेकिन स्कूल के टाइम टेबल में नवे पीरियड में इस किताब को पढ़ा जाना अंकित था जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद्र इसे प्राइमरी शिक्षा मान्यता के खिलाफ मानते हुए स्कूल को नोटिस जारी कर दिया है और 7 दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं जवाब मिलने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की संभावना है।
अधिकारी बिजनोर का कहना है कि मामला जानकारी में आने के बाद स्कूल में दो अधिकारियों की टीम भेजकर जांच कराई गई जांच में फिलहाल तो इस तरह किताबें नहीं मिले हैं लेकिन स्कूल के टाइम टेबल में इस किताब को पढ़ाया जाना अंकित था उसी के आधार पर उत्तर प्रदेश प्राइमरी शिक्षा मान्यता का नियम है जिसमें वही किताबें पढ़ी जा सकती हैं जिसके प्राइमरी शिक्षा में मान्यता है दूसरी किताबें पढ़ाने पर स्कूल को नोटिस जारी कर दिया गया है 7 दिन में जवाब मांगा गया है जवाब मिलने के बाद स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फैसल खान की रिपोर्ट