ताजमहल को लेकर BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान, बोले-'बदला जाएगा इतिहास'

संगीत सोम ने कहा कि 'कुछ लोगों को बहुत बुरा लगा जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया। ये कैसा इतिहास...

Update: 2017-10-16 07:00 GMT

नई दिल्ली : ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में अब बीजेपी नेता संगीत सोम भी कूद पड़े हैं। मेरठ की सरधना सीट से BJP विधायक संगीत सोम ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि 'कुछ लोगों को बहुत बुरा लगा जब ताजमहल का नाम देश के ऐतिहासिक स्थलों में से निकाल दिया गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ?'

संगीत सोम ने कहा है कि ताजमहल भारतीय संस्कृति पर धब्बा है। ये कैसा इतिहास, किस काम का इतिहास जिस में अपने पिता को ही कैद कर डाला था। इन लोगों ने हिंदुस्तान में हिन्दुओं का सर्वनाश किया था। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था उसे सुधारने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी सरकार देश के इतिहास से बाबर, अकबर और औरंगजेब की कलंक कथा को इतिहास से निकालने का काम कर रही है। यहां एक तरफ भगवान शिव, भगवान राम और भगवान कृष्ण का अवतार हुआ तो दुर्भाग्य से यहां बाबर और अकबर का अवतार भी हुआ।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की पर्यटन गंतव्यों की बुकलेट जारी होते ही विवादों में आई गई थी। इस बुकलेट में ताजमहल को ही शुमार नहीं किया गया था। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखधाम मंदिर को जगह दी गई।

Similar News