अयोध्या में आज योगी मनाएंगे भव्य दिवाली, सरयू तट पर जलाए जाएंगे 1.71 लाख दीप

इस बार सरयू तट पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव को योगी सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएगी।

Update: 2017-10-18 05:09 GMT
अयोध्या : अयोध्या में इस बार बड़ी ही धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। सीएम योगी ने अयोध्या के लोगों से वादा किया था कि इस वर्ष अयोध्या में ऐसी दिवाली मनाई जाएगी जिसे लोग देखते रह जाएंगे। 

इस बार सबसे खास अयोध्या में सरयू के तट पर 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक सरयू की आरती करेंगे। उसके बाद से ये दीप जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के लिए शाम 6 बजे से 6.30 के बीच का समय तय किया गया है। राम की पौड़ी पर दीप जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी को दी गई है। अवध यूनिवर्सिटी के 5 हजार स्टूडेंट्स इस दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे।

 फैजाबाद के जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि श्रीराम का अयोध्या में आगमन हुआ था तो उनके स्वागत के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की हुई है। उनका हेलकॉप्टर से आगमन होगा। उनका स्वागत करते हुए मंच पर लाया जाएगा, इसके बाद रामकथा पार्क में उनकी आरती और अभिषेक का कार्यक्रम है।

 गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम
इस बार सरयू तट पर करीब 14 हजार लीटर तिल के तेल से 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। इस दीपोत्सव को योगी सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है. यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम ने 2016 में बनाया था। हरियाणा के सिरसा में 23 सितंबर 2016 को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 1,50,009 दीये जलाए गए थे। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

Similar News