गाजियाबाद में स्कूल संचालकों को लेकर की इंदिरापुरम पुलिस ने मीटिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशानुसार एसपी सिटी आकाश तोमर के निर्देशन में थाना इंदिरापुरम में आज एक मीटिंग आयोजित की गई.;
गाज़ियाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशानुसार एसपी सिटी आकाश तोमर के निर्देशन में थाना इंदिरापुरम में आज एक मीटिंग आयोजित की गई. जिसमे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी छोटे बडे स्कूल संचालकों को बुलाया गया.
इस मीटिंग का मकसद था की सभी स्कूलो में बच्चो की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाये जायें व बच्चो की छुट्टी के समय स्कूल के बाहर गार्ड तैनात रहे व सडक पर जाम ना लगने दें. स्कूल बस में एक महिला टीचर जरूर रहे ताकि किसी बच्ची को कोई भी परेशानी ना हो. स्कूल में किसी बच्चे से भेदभाव ना किया जाये अथवा स्कूल के बाहर कोई भी असामाजिक घूमता हुआ नजर आता है. तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए जिससे तुरंत वहाँ पुलिस पहुँच सके और उन से पूछताछ कर सके.
इस मीटिंग में इंदिरापुरम के तमाम बडे स्कूल के संचालक शामिल हुये. जिनमे सेन्टफ्रांसेस, डीपीएस, जीडी गोयंका, सेन्थथॉमस फादर एंगल के लोग भी शामिल थे. इस मीटिंग में हमने स्कूल संचालकों की बातो को भी सुना, व उन्हें हर तरीके से समझाया कि यूपी पुलिस उनके साथ है.