गाजियाबाद: इंदिरापुरम के कनावनी में झुग्गियों में लगी भीषण आग पर पाया काबू, कोई हताहत नहीं!

सूचना मिलने पर एसपी सिटी आकाश तोमर क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान और इंदिरापुरम थानाध्यक्ष सचिन मालिक भी मौके पर तुरंत पहुंचे।;

Update: 2018-04-03 06:59 GMT

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के कनावनी चौकी के पीछे झुग्गियों में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। तस्वीर देखने से साफ पता चल रहा है कि आग की चपेट में करीब दर्जन भर घर आ गए हैं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेट आने की बजह से आग पर काबू बहुत देर बाद पाया गया। मौके पर फिलहाल फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौजूद हैं। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया।  




 सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुँच गया है। जिसमें एसपी सिटी आकाश तोमर क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान और इंदिरापुरम थानाध्यक्ष सचिन मालिक भी मौके पर हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। वहीँ बीजेपी नेता प्रवीण नागर भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में प्रशासन की मदद की और पीड़ित परिवारों को सान्तवना दी।


Similar News