गाजियाबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 बदमाश गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इसके अलावा थाना आनंद पर्वत, कश्मीरी गेट मधु बिहार में भी चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।;

Update: 2018-06-17 11:30 GMT

गाज़ियाबाद : जनपद गाज़ियाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी लोनी के नेतृत्व में चलाये जा रहे संदिग्ध लोगो एवं चोरी किये गए वाहनों की बरामदगी अभियान में गाज़ियाबाद पुलिस ने एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है।

थाना प्रभारी ट्रोनिका सिटी द्वारा इस अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए आज सुबह 5 बजे केयर ग्रुप बिल्डिंग के पास से 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त शातिर प्रवृत्ति के लुटेरे है। जिनके द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से मोबाइल, मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ये शातिर लुटेरे पूर्व में भी दूसरे प्रान्त और दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र से लूट घटनाओं में जेल जा चुके है। 

गिरफ्तार बदमाशों द्वारा दिनांक 12 जून को एक व्यक्ति को गोली मारकर 1 मोबाइल एवं सात हजार रुपये लूट लिए गए थे। और इन्ही बदमाशों द्वारा दिनांक 13 जून को एक व्यक्ति से r वन 5 मोटरसाइकिल लूट ली गयी थी। इन बदमाशों द्वारा गाज़ियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी लोनी बॉर्डर में कई लूट की घटना की गयी है।




 

इसके अलावा थाना आनंद पर्वत,कश्मीरी गेट मधु बिहार में भी चोरी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था जो थाना लोनी बॉर्डर के धरा 307 में वांछित चल रहा था। पुलिस को इनके पास से गिरफ्तारी के समय इन बदमाशों से एक लूट की मोटरसाइकिल व् 12 मोबाइल और लूटी गयी सोने की चेन एवं 2 पिस्टल मय 4 जिन्दा कारतूस और एक खोखा 32 बोर व् एक तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर और एक चाकू नाजायज बरामद किया गया है।

Similar News