गाजियाबाद : कनावनी स्लम में आग के बाद पीड़ित परिवारों की मदद को आगे आए कई लोग!

नागर समाज के नेतृत्व में सभी झुग्गीवासियों को आज से तीन दिन तक खाना खिलाया जायेगा;

Update: 2018-04-04 08:42 GMT
ग़ाज़ियाबाद : इंदिरापुरम के कनावनी चौकी के पीछे झुग्गियों में कल भीषण आग लग जाने से वहां रहने वाले परिवारों के सामने कई मुश्किलें आकर खड़ी हो गईं हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत है बुर्जुर्गों और बच्चो के खाने-पीने की। ऐसे में कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं।
वहीं, दूसरी तरफ झुग्गियों वासियों की कनावनी के सारे गांव वासी पूरा समर्थन कर रहे हैं। कनावनी के चोकी इंचार्ज अरविंद शर्मा और कनावनी गांव के वासी मोहित नागर रविन्द्र नागर और नागर समाज के नेतृत्व में सभी झुग्गीवासियों को आज से तीन दिन तक खाना खिलाया जायेगा।
आपको बतादें कल कनावनी चौकी के पीछे झुग्गियों में कल भीषण आग लगा थी हालांकि किसी के हताहत होने की कोइ खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के आला-अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

Similar News