गाजियाबाद : पत्रकार अनुज चौधरी को गोली मारने के केस में पुलिस ने शुरू की जांच, हॉस्पिटल में हैं भर्ती!
गाजियाबाद में रविवार शाम पत्रकार अनुज चौधरी को बदमाशों ने गोली मार दी।;
गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में रविवार शाम पत्रकार अनुज चौधरी को बदमाशों ने गोली मार दी। अनुज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को इस बात का शक है कि आपसी रंजिश के कारण अनुज पर गोली चलाई गई होगी।
मिली जानकारी के अनुसार जिला गाजियाबाद के कविनगर थानान्तर्गत रजापुर गांव में अनुज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी बहुजन समाज पार्टी से पार्षद हैं। वहीं पुलिस ने अब इस मामले में 4 टीम गठित कर दी है।
फिलहाल पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। बता दें कि अनुज के ही एक अन्य परिजन की हत्या हो चुकी है। गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष अनुज को कई खबरों के लिए धमकियां भी मिलती रही हैं। बता दें कि अनुज को एक गनर भी मिला था। हालांकि रविवार को अनुज का गनर छुट्टी पर था। अज्ञात बदमाशों ने इसी का लाभ उठाया और आज अनुज को गोली मार दी।
पुलिस ने कहा कि इस हमले में 2 लोग शामिल थे जो सुपारी किलर भी हो सकते हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस अभी इस मामले के अन्य एंगल भी खंगाल रही है।