गाजियाबाद: इस मासूम गुड़िया को कुत्तों ने नौंच खाया

A minor girl died after being attacked by stray dogs in Ghaziabad district's Modinagar yesterday.;

Update: 2018-05-29 03:11 GMT

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर कोतवाली इलाके के गोविन्दपुरी भीम नगर डबल स्टोरी में आज दोपहर के समय एक छोटी बच्ची को गली के आवारा कुत्तों ने बुरी तरह से घायल कर दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।


बच्ची का नाम शिवान्या, पिता का नाम नीटू, जिस समय कुत्तों ने इसपर हमला किया ये बच्ची अकेले घर के बाहर खेल रही थी। जहां से कुत्ते इसे खींच कर खेतों में ले गए। बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है और लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर भारी रोष। ये कुत्ते पहले भी बच्चों पर हमला कर चुके हैं।


कुत्तों के इस हमले से पुरे मुहल्ले के लोग सकते में आ गए. लोग यूपी में कुत्तों के आतंक की खबरें पढ़ रहे है. लेकिन इस घटना को अपने नजदीक देख होश उड़ गए. अब लोगों में कुत्तों से सुरक्षा की गुहार प्रसाशन से लगाते नजर आये. 

Similar News