गाजियाबाद के एक दुकानदार ने पंखे को लेकर कर दी ग्राहक की पिटाई

गाजियाबाद के आदित्य मॉल के पास एक दुकान पर एक पंखे को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हो गई। कुछ ही देर में ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई...;

Update: 2017-11-01 08:30 GMT

गाजियाबाद : गाजियाबाद के आदित्य मॉल के पास एक दुकान पर एक पंखे को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच बहस हो गई। कुछ ही देर में ये बहस मारपीट में तब्दील हो गई। गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्राहक और उस दुकानदार को अपने साथ ले गई।

खबर के अनुसार गाजियाबाद के आदित्य मॉल के पास सूर्या इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर दूकानदार ने ग्राहक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले उस ग्राहक ने अपना पंखा ठीक कराने के लिए उस दूकान पर दिया था।

आज जब वह ग्राहक अपना पंखा लेने दूकान पर पहुंचा तो दुकानकार और उस ग्राहक के बीच कहासुनी हुई। और ये कहासुनी इतना बढ़ गया की दुकानदार ने ग्राहक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। ग्राहक के मुँह से खून तक निकलने लगा। पीड़ित ग्राहक का नाम रवि कुमार है जो इंदिरापुरम का रहने वाला है।

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है उस दुकानदार की इससे पहले भी कई बार और लोगों के साथ कहासुनी हो चुकी है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट-(अजीत रावत)

Similar News