गाजियाबाद : लिंक रोड पुलिस ने दबाब में लिखवाया मुकद्दमा! वादी ने न्यायालय में दिया शपथ पत्र

पीडिता द्वारा अभियुक्त पर बहला फुसला कर लाने व शादी न करने का आरोप तथा रंगदारी माँगने का आरोप लगाया था।;

Update: 2018-07-18 10:55 GMT
सांकेतिक तस्वीर
गाजियाबाद : जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है। मुक़दमा अपराध संख्या-378/2018 अंतर्गत धारा-366,384 भारतीय दंड संहिता थाना लिंक रोड जिसमें पीडिता द्वारा अभियुक्त पर बहला फुसला कर लाने व शादी न करने का आरोप तथा रंगदारी माँगने का आरोप लगाया था।



 



 उक्त अभियोग में पीडिता आज दिनांक 18-7-18 माननीय न्यायालय में उपस्थित आयी तथा शपथ पत्र दिया कि उसने ग़लतफ़हमी तथा police के दबाव में मुक़दमा लिखाया था अब वह कोई कार्यवाही नहीं चाहती है, न्यायालय द्वारा अभियोगनी का प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र पत्रावली पर लेने का आदेश पारित किया गया। अभियुक्त के अधिवक्ता उमेश भारद्वाज द्वारा पुष्टि की गयी है कि हाँ प्रार्थनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र मय शपथ पत्र प्रस्तुत किया है। उक्त प्रकरण बीते दिन अखबारो की सुर्ख़ियो में रहा था।

Similar News