पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को मिली जमानत, पर जेल में रहना होगा!

अमरपाल शर्मा पर खोड़ा पुलिस ने रासुका और गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई की है। इसका केस अब भी अदालत में विचाराधीन है।;

Update: 2018-04-25 14:04 GMT
गाजियाबाद : बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी की हत्या के मामले में जेल में बंद साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। पूर्व विधायक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ठाकुर दीपक सिंह ने बताया कि सेशन कोर्ट ने पूर्व विधायक की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
हालांकि अन्य मामलों के चलते शर्मा को अब भी जेल में ही रहना पड़ेगा। अमरपाल शर्मा पर खोड़ा पुलिस ने रासुका और गैंगस्टर ऐक्ट में कार्रवाई की है। इसका केस अब भी अदालत में विचाराधीन है। रासुका की अवधि खत्म होने और गैंगस्टर ऐक्ट में जमानत मिलने पर ही पूर्व विधायक जेल से बाहर आ पाएगा।

Similar News