बड़ी खबर: गाजियाबाद में सुपरटेक बिल्डर के मालिकों के खिलाफ NBW वारंट जारी

Big news: NBW warrants issued against owners of Supertech builder in Ghaziabad;

Update: 2017-11-30 07:07 GMT

गाजियाबाद: अभी अभी बड़ी खबर गजियाबाद से आ रही जहाँ देश के जाने माने बिल्डर्स ग्रुप सुपरटेक के मालिकों के खिलाफ एनवीडव्लू वारंट कोर्ट ने जारी किया है. यह वारंट गैर जमानतीय धाराओं के अंतर्गत जारी किया गया है. वारंट जारी होने से पुरे ग्रुप में सनसनी मच गई. 

- सुपरटेक कंपनी के मालिकों के खिलाफ कोर्ट में पेश न होने पर एनवीडव्लू वारंट किये जारी

- यह वारंट कंपनी की एमडी संगीता अरोड़ा और प्रबंध निदेशक मोहित अरोड़ा के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वारंट जारी किये गये है 

- यह वारंट कंपनी के डायरेक्टर जीएल खेडा और चैयरमैन आर के अरोरा के खिलाफ धोखधड़ी को लेकर भी वारंट जारी किये गए

- कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 27 नवम्बर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं हुए. 

- इन पर वैशाली सेक्टर -9 की ग्रीन बेल्ट में बनाई गई 18 दुकानों को तोड़ने के आरोप में कोर्ट ने तलब किया था. 

- कोर्ट ने इनके पेश न होने पर सबको गैर जमानतीय वारंट जारी किये है. 

Similar News