CM योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड का किया उद्घाटन
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक देश की सबसे लंबी छह लेन वाले एलिवेटेड रोड का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किया।;
गाजियाबाद : यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक देश की सबसे लंबी छह लेन वाले एलिवेटेड रोड का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कविनगर रामलीला मैदान से जिले में 1791.63 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें जीडीए की दस, विद्युत, शिक्षा, अग्निशमन और सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की आठ परियोजनाएं शामिल हैं।
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला एलिवेटेड रोड पर पहुंचा। इस दौरान उऩ्होंने राजनगर से वसुंधरा तक एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के लिए राज नगर एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे।
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अगवानी करने डीएम रितु माहेश्वरी और SSP वैभव कृष्ण हिंडन एयरबेस पहुंचे और उनकी अगवानी की थी।