जनपद गाज़ियाबाद का कनावनी गांव सालों से झेल रहा है जल भराव की समस्या ,प्रशासन मौन
हर बार प्रशासन की ओर से उचित कार्यवाही का भरोसा मिलता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं।;
गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद का कनावनी गाँव जोकि शहर के सबसे पॉस इलाके इंदिरापुरम से सटा हुआ है वो कई वर्षों से गाँव में जल भराव की समस्या झेल रहा है। कनावनी गाँव में ये जल भराव की समस्या विगत कई वर्षों से है। जल भराव की समस्या बरसात में ही नहीं अपितु साल भर रहती है। हर बार प्रशासन की ओर से उचित कार्यवाही का भरोसा मिलता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं।
ऐसा नहीं है कि गांव के लोगो ने इस समस्या से नजात पाने के लिए विधायक या अपने सांसद से गुहार ना लगाई हो लेकिन किसी के भी कानो पर जूँ तक नहीं रेंगी।हाँ चुनाव के वक़्त जरूर इस समस्या के निदान की बात होती है, लेकिन चुनाव के बाद सिर्फ गांव के लोगों को आश्वासन मिलता है।
कनावनी गांव का नाला भी पास है उसके बावजूद भी नाले की निकासी नहीं हो पा रही है। गाँव के लोगों का कहना है कि सालों से जल भराव की समस्या को झेल रहे है। एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को उस गंदे पानी में से होके गुजरना पड़ता है।