बिल्डरों की लापरवाही के चलते, बाल-बाल बचे पार्षद मनीष चौधरी और उनके साथी

अभी कुछ दिन पहले नॉएडा के शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतों के गिरने के बाद भी प्रशासन की आँखे नहीं खुली है । बिल्डर आज भी अपनी मनमानी करते नजर आ रहे है।;

Update: 2018-07-24 13:00 GMT

गाज़ियाबाद : दिल्ली एनसीआर में बिल्डरों की मनमानी के चलते और सरकार के आँखे बंद होने के चलते हादसों को रोज निमंत्रण दिया जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले नॉएडा के शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतों के गिरने के बाद भी प्रशासन की आँखे नहीं खुली है । बिल्डर आज भी अपनी मनमानी करते नजर आ रहे है।

आज गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम की एंजेल जुपिटर जोकि डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास है, एंजेल जुपिटर सोसायटी में बहुमंजिला इमारतों में काम चल रहा है। जहाँ एक शख्स जोकि उसी सोसायटी में रहता है। अपने साथ स्थानीय पार्षद मनीष चौधरी के साथ अपनी गाड़ी से आये और गाड़ी को पार्क भी नहीं कर पाए थे,तब तक बीसवें माले से लोहे की छड़ आकर गाड़ी के ऊपर गिरी। जिसमे गाड़ी में बैठे हुए मनीष चौधरी और उनके साथी बाल-बाल बच गए ,लेकिन उनकी गाड़ी जरूर क्षतिग्रस्त हो गयी।
जब स्पेशल कबरेज न्यूज की टीम वहां पहुंची तो देखा कि वहां पर बिल्डर अपने तरीकों से बिना सुरक्षा मानकों के बिल्डिंग में काम करवा रहा है। जब हमारी टीम ने बिल्डर और वहां के स्टाफ से कुछ पूछना चाहा तो बिल्डर वहां से गायब हो गया और स्टाफ ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
मनीष चौधरी को हॉस्पिटल लेजाया गया था, वहां हमारी टीम ने मनीष चौधरी के साथी से बातचीत की और मामले को जाना। 

Similar News