बेमौसम बरसात से किसान फिर बरबाद, पहले आलू अब गेंहूँ लुटा
दिल्ली-एनसीआर में जहां एक तरफ गेहूं की फसल पक कर पूरी तरह से तैयार है वहीं अब बिना मौसम की इस बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक उड़ा दी है;
दिल्ली-एनसीआर में जहां एक तरफ गेहूं की फसल पक कर पूरी तरह से तैयार है वहीं अब बिना मौसम की इस बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक उड़ा दी है. इस बेमौसम बरसात से किसानों के होश उड़े हुए है. काले असमान की तरफ बड़ी ही कातर द्रष्टि से देख रहा है. अब होगा क्या?
जी हां इस बेमौसम की बारिश ने इस समय किसानों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है एक तरफ जहां गेहूं की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो चुकी है और किसान इस लहराती फसल को देखकर बहुत खुश हो रहे थे. क्योंकि इसी फसल से किसानों को बहुत सारी उम्मीदें होती हैं पूरे साल की मेहनत किसान को इसी फसल से मिलती है किसान इस फसल से अपनी बहन बेटियों की शादियां करता है अपनी ट्यूबवेल के बिजली के बिल भरता है. बीज खाद पानी सभी का भुकतान इसी फसल से पूरी करता है. यहां तक कि किसान अपने बच्चो की स्कूलों की फीस भरता है और भी ना जाने क्या क्या उम्मीदें किसान इसी फसल से लगाए बैठा रहता है.
लेकिन इस बेमौसम की बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है. बिगड़े मौसम के मिजाज से आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं कि किसान की फसल किस तरह बारिश में भीग रही है और किसान खासा निराश देखा जा रहा है किसान इस बारिश से बचाने के लिए अपने खेत से भागकर बाहर एक बनी झोपड़ी में आकर दुबक रहा है. किसान तो इस झोपड़ी में दुबक जाएगा. लेकिन किसान अपनी फसल को इस बारिश से कैसे बचाएगा यह एक बड़ा सवाल है.