गाजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, 5 अंतर्राज्यीय शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार
इन शातिर चोरों के कब्जे से 3 चाकू ब 1000 रु. एवं 65 मोबाइल तथा एक स्कूटी बरामद हुई.;
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसएसपी वैभव कृष्ण द्वारा जनपद में चलाए जा रहे मोबाइल चोरों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत कल रात को लोनी थानाध्यक्ष सिहानीगेट विनोद पांडे को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 5 शातिर मोबाइल चोर मय चोरी की स्कूटी सहित हथियार के साथ बिहार जाने की फिराक में हैं. जो मालीवाड़ा चौक के आसपास घूम रहे हैं.
इस सूचना पर थाना प्रभारी विनोद पांडे द्वारा थाने से टीम बनाई गई. जिसके बाद टीम द्वारा मालीवाड़ा चौक पर प्रभावी चेकिंग कर शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया. जिनके कब्जे से 3 चाकू ब 1000 रु. एवं 65 मोबाइल तथा एक स्कूटी बरामद हुई.
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि हम पांचो लोग मोबाइल चोरी कर भाग जाते hain तथा सारे मोबाइलों को इकट्ठा कर बिहार और झारखंड में बेच देते हैं तथा समसुल हक नामक वकील हमारी पैरवी करता है वह हमें पकड़े जाने पर छुड़ा लेता है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं.