गाजियाबाद : जेल में बंद पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर लगी रासुका

रासुका लगने के बाद अब अमरपाल शर्मा की एक साल तक बेल नहीं हो सकेगी।;

Update: 2018-02-07 06:29 GMT
File Photo : Former MLA Amarpal Sharma
गाजियाबाद : यूपी में गाजियाबाद के साहिबाबाद से पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। खोड़ा-मकनपुर से बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी हत्याकांड में जेल में बंद अमरपाल शर्मा पर प्रशासन द्वारा रासुका लगाई गई है। डीएम ने रासुका लगाकर रिपोर्ट शासन को भेजी है।

अमरपाल शर्मा फिलहाल जेल में बंद हैं। रासुका लगने के बाद अब अमरपाल शर्मा की एक साल तक बेल नहीं हो सकेगी। आपको बतादें कि ईद के दिन बीजेपी नेता गज्जी भाटी की गोली मारकर हत्या करा दी थी। पुलिस द्वारा किए खुलासे में अमरपाल शर्मा भी आरोपी थे।

बता दें कि 2 सितंबर 2017 को खोड़ा की इंदिरा विहार कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों ने बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी और बीजेपी के खोड़ा-मकनपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान पर गोलियां बरसाईं थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान गजेंद्र की मौत हो गई थी। गजेंद्र भाटी के भाई योगेश की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा समेत दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
Full View

Similar News