गजियाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, पत्रकार अनुज चौधरी के पांच हमलावर पुलिस की गिरफ्त में

Update: 2018-04-17 04:14 GMT

गाजियाबाद में पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी थी. इस घटना को लेकर पत्रकारों में गाजियाबाद पुलिस प्रसाशन के खिलाफ काफी गुस्सा था. जिसे तेज तर्रार एसएसपी वैभव कृष्ण ने समाप्त कर दिया. घटना में शामिल पांच आरोपियों को घटना में प्रयुक्त असलहों समेत गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. 


एसएसपी वैभव कृष्ण ने पत्रकारों के धरना प्रदर्शन के बाद आश्वासन दिया था कि जल्द ही हम इस घटना का अनावरण कर असली मुलजिम जेल भेजेगें. आज इस घटना में शामिल पांच आरोपी 1 विशाल, 2 विकास, 3 योगेंद्र उर्फ टुंडा ,4 बॉबी, 5 घायल रोहित यादव को फायरिंग मैं इतेमाल की गई पिस्टल व तमंचों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये गये है. जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है. जबकि जबाबी फायरिंग में एक थानाध्यक्ष भी घायल है. दोनों घायलों की उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है. 

Similar News