गाजियाबाद के कनावनी गाँव में हिंडन नदी के पुस्ते पर बसे लोंगों की आशियाने को तोड़ने गाजियाबाद विकास प्रधिकरण की टीम पहुंची. इन वाशिंदों का गुनाह क्या है जो इनके आशियाने तोड़ने की इतनी बड़ी कार्यवाही करने जीडीए को करने की जरूरत पड़ी.
जीडीए के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि हिंडन ड़ूब क्षेत्र की जमीन नदी की धार से लेकर पुस्ते तक है. उसे ध्वस्त किए जायेगा. यह उन्होंने बताया .
अधिकारी से पूंछा गया कि जब प्लॉटिंग की गई तब जीडीए कहाँ सो रही थी तो कोई जबाब नहीं दे पा रहे थे. जब यह निर्माण हो रहा था तब प्रशासन कहा था और उनके प्लॉटों की रजिस्टरी की गई तब सरकार कहाँ थी. अब इनके मकान गिराने को जरुर आगे आ रही है.
वहीँ पीड़ितो का कहना है हमने अपनी बरसों की कमाई लगा दी है. देखते ही देखते हमारी मेहनत की कमाई पल भर में सब बर्बाद कर दी गई. अब हम कैसे जिये .
मौके पर मौजूद लोंगों ने बताया की कितने घर भी तोड़े गए हैं .कितने मजदुर काम करने गए हुए थे उनके भी झुग्गी झोपडी भी तोड़ी गई. अब इन गरीबों की कौन सुनने वाला है. देखते है इनके आशियानों का क्या होगा.