दिल्ली की सीमा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में सोमवार शाम एक बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि चार साल की बच्ची बालकनी में कुर्सी लगाकर नीचे झांक रही थी, तभी संतुलन बिगाड़ा और वह नीचे गिर गई.
जब यह हादसा हुआ तब बच्ची घर में अकेली थी. मामला इंदिरापुरम के जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स सोसाइटी का है. हादसे के बाद लोगों ने बच्ची को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यकायक हुई बच्ची की मौत से परिजन हैरान थे, उनका रो रोकर बुरा हाल था.