गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। गाजियाबाद में विजय नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 के किनारे एक टाटा सूमो गाड़ी नाले में जा गिरी। हादसा जाम से बचने के लिए गाड़ी बैक करते समय हुआ। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है,बताया जा रहा है कि गाड़ी में 12 लोग सवार थे, जो एक शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस भी काफी देरी से मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने ही मदद की। और गाड़ी निकालने में मशक्कत की।
मरने वालों में 60 साल के ओम प्रकाश, 55 साल की महिला , 30 साल की रीना , 5 साल की अंशिका , 17 साल की ऋतु , और 28 साल की मधु और एक अन्य शामिल है। बताया जा रहा है कि जाहिर है एक परिवार जो शादी में जा रहा था, अब उसके घर में मातम छा गया है।
किसी को नहीं पता था कि जाम से बचने के लिए जो गाड़ी बैक की जा रही है। वह नेशनल हाईवे 24 के मौत के नाले की तरफ ले जाएगी। इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है ?और पुलिस की देरी का जिम्मेदार कौन है? यह दोनों सवाल बहुत बड़े हैं। अगर पुलिस वक्त रहते आ जाती ,तो शायद 7 में से भी कुछ जानें बचाई जा सकती थी।
रिषभ भारद्वाज की रिपोर्ट