गाजियाबाद : फर्जी वेबसाइट बनाकर घरेलू सामान को शिफ्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ NCR क्षेत्र में धोखाधड़ी करके उनके सामान को एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जाते हैं. जिसके बाद सामान को पैक करके अन्य स्थान पर छुपा देते हैं?;

Update: 2018-04-29 09:57 GMT
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस ने फर्जी वेबसाइट बनाकर घरेलू सामान को शिफ्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. एसएसपी गाजियाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व नगर क्षेत्राधिकारी तृतीय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना इंदिरापुरम पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पाण्डेय रोड कैरियर से 05 हरौला से दो शातिर अभियुक्तों को मय सामान गिरफ्तार कर लिया गया.
शिप्रा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं जो फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ NCR क्षेत्र में धोखाधड़ी करके उनके सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं. जिसके बाद सामान को पैक करके अन्य स्थान पर छुपा देते हैं. और जिस व्यक्ति का सामान होता है उसे फोन कर अपने खाते में पैसा जमा करने के लिए दबाब बनाकर व धमकी देकर धोखाधड़ी व छल से उनके पसे लेकर सामान भी वापस नहीं करते हैं. पुलिस के अनुसार उक्त गैंग काफी समय से दिल्ली-एनसीआर में उक्त कार्य कर रहे हैं जिनके बारे में अन्य घटनाओं की जांच जारी है.

Similar News