गाजियाबाद: बैग में पैक कर ले जा रहा था लड़की की लाश, लोगों ने पकड़ा, लड़की छोड़कर हुआ फरार

गाजियाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के हत्या करने के बाद युवक लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था.;

Update: 2018-06-13 12:43 GMT

गाजियाबाद में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के हत्या करने के बाद युवक लाश को ठिकाने लगाने जा रहा था. लेकिन उसके साथ भी हो गई एक बड़ी घटना, अचानक लोंगों की निगाह उसकी गाडी पर पड़ी तो देखा कि इस भीषण गर्मी में कुछ रजाई में लिपटा हुआ रखा है. लोंगों को संदेह हुआ गाडी रुकवाई तो होश उड गये. बैग में एक महिला की सड़ी गली लाश कई टुकड़ों में रखी थी. बैग के उपर रजाई रखकर कहीं ले जाने की फ़िराक में था. 




घटना गाजियाबाद के खोड़ा थाना इलाके बंदना एन्क्लेव की है. रूममेट महिला की हत्या कर लाश को बैग में रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था. लोंगों ने एक स्विफ्ट गाडी देखी जिसमें एक युवक बैठा था. संदेह होने पर लोंगों ने गाडी को देखा तो सड़ी अवस्था में एक लडकी की लाश बैग में रखकर रजाई में लपेटकर कहीं ले जा रहा था. उसके बाद मौजूद लोंगों ने हंगामा मचा दिया. इतने में मौका पाकर आरोपी युवक फरार हो गया. युवक का नाम शिवम बताया जा रहा है. जहाँ यह गाडी खड़ी थी उसी गली में पिछले काफी समय से यह लड़का किराए पर रहता था. 




 एसएसपी वैभव कृष्ण ने इस मामले पर कहा कि मंगलवार रात एक डेड बाड़ी एक गाडी में मिली है. जिसकी पहचान नहीं हो पाई है लेकिन अंदाज के मुताबिक उसके परिजनों को बुलाया गया है. उनके आने के बाद शिनाख्त होने के बाद हम इस घटना की जाँच करेंगे. जो भी दोषी होगा उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा. 




 अभी मिली जनकारी के अनुसार खोड़ा में मंगलवार रात हुई ज्योति वर्मा के मर्डर का आरोपी पुलिस ने पकड़ लिया है. यह आरोपी जनता की मदद से पकड़ा गया. खोड़ा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आरोपी से पूछताछ कर रहे है. 

Similar News