गाजियाबाद : बीजेपी का झंडा लगी गाड़ी से अवैध शराब बरामद

आपको बतादें कि खोड़ा में अब से कुछ दिन पूर्व जी शराब पीने से ही करीब 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी ?;

Update: 2018-03-27 05:41 GMT
गाजियाबाद : उत्तरप्रदेश के जनपद गाजियाबाद खोड़ा थाना क्षेत्र इलाके से पुलिस ने स्कार्पियो कार से अवैध शराब बरामद की है। आपको बता दें इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा वह स्टीकर लगा हुआ है। जाहिर सी बात है प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बाद शराब तस्कर इस प्रकार से बीजेपी झंडा व उसके स्पीकर का इस्तेमाल करके अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं।

 जब पुलिस से इस घटना के बारे में पूछा तो पुलिस पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। अब देखने वाली बात होगी इसी खोड़ा में अब से कुछ दिन पूर्व शराब पीने से ही करीब 5 लोगों की मृत्यु हो गई थी लेकिन उस घटना के बाद भी शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। वह अब शराब तस्करी के लिए गाड़ियों पर बीजेपी का झंडा बस टीका लगाकर चल रहे हैं।

Similar News