गाजियाबाद में पत्रकार अनुज चौधरी को घर में घुसकर मारी गोली
देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद में राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अनुज चौधरी को घर में घुसकर गोली मार दी.;
देश की राजधानी से सटे गाजियाबाद में राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अनुज चौधरी को घर में घुसकर गोली मार दी. अनुज चौधरी को एक गोली कुल्हे पर और एक गोली कंधे पर लगी है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पत्रकार को अज्ञात बदमाश गोली मारकर फरार हो गये. पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
घायल पत्रकार अनुज चौधरी को यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन पर यह हमला घर में घुसकर किया गया है. पुलिस को शक है कि यह कहीं कोई रंजिश का तो आपसी मामला नहीं है. पुलिस इस घटना की कई एंगिल से जाँच कर रही है. वह गाजियाबाद के राजापुर गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि चौधरी के हाथ, पैर और पेट में गोली लगी.