गाजियाबाद को बड़ा झटका, मंत्री भी नहीं दिला सके स्थान

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद शहर को उस समय बड़ा झटका लगा जब स्मार्ट सिटी की दौड़ से गायब हो गया.;

Update: 2018-01-20 05:39 GMT

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद शहर को उस समय बड़ा झटका लगा जब स्मार्ट सिटी की दौड़ से गायब हो गया. जबकि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का ख़िताब हासिल करने वाले सांसद जनरल वी के सिंह सरकार में मंत्री हों.

  गाजियाबाद शहर से सभी जीते विधायक बीजेपी के हों. मेयर भी सर्वाधिक वोट पाकर भाजपा का जीता हो तब अगर स्मार्ट सिटी की सूची में स्थान न मिला हो तो जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करेगी. 

स्मार्ट सिटी की अंतिंम दौड़ से गाज़ियाबाद शहर बाहर हो गया है. यह शहर प्रस्ताव में कामियों की वजह से बाहर किया गया .  गाज़ियाबाद को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में मंत्री ,सांसद भी जगह नहीं दिला सके.

हालांकि इस बात से जनता में नाराजगी तो जरुर होगी क्योंकि पार्षद से लेकर सांसद , मेयर , विधायक सभी भाजपा के हों और इस शहर को स्मार्ट सिटी की दौड़ से भी बाहर कर दिया जाय तो क्या मेसेज दिया गया है. यह समझ से बाहर है. अब देखना यह भी है कि अब सरकार के विरोध का कुछ भी नहीं है तो गाजियाबाद का विकास कितना होगा देखना अभी बाकी है. अब विकास का ठीकरा ओरों के सर पर फोड़ने वाले अब किसके सर पर ठीकरा फोड़ेंगे. 

Similar News