गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार का इनामी अपराधी किया गिरफ्तार, चोरी के मोवाइल और वाइक भी की बरामद
गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक ईनामी सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए. पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये 16 मोबाईल, चोरी की 1 बाईक व अवैध अस्लाह बरामद किये है. यह जानकारी एसएसपी वैभव कृष्ण ने दी.
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि थाना इंदिरापुरम पुलिस द्वारा टी-प्वाईंट सेक्टर-1 वसुंधरा इंदिरापुरम से 25 हजार रुपये के ईनामी सहित 2 शातिर मोबाईल लूटेरे/वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से लूटे गये 16 मोबाईल फोन, 1 चोरी की पल्सर मोटर साईकिल व 2 अदद तमंचे 315 बोर मय 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुये है. गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है और उनका अपराधिक इतिहास भी लंबा है.
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते
1ः- तरुण उर्फ भूरा पुत्र सतीश निवासी सुमेरपुर थाना गभाना जिला अलीगढ, हाल निवासी भीम सिंह के मकान में किरायेदार गिरधरपुर थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्धनगर.
2ः- आस मौहम्मद पुत्र दीन मौहम्मद निवासी ग्राम भमराह थाना गुलावठी जिला बुलदंशहर, हाल निवासी बडी मस्जिद के पास कल्लूगढी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद.
अभियुक्त शातिर किस्म के लूटेरे है, जिन्होंने एनसीआर क्षेत्र के थाना सिहानी गेट, कविनगर, विजयनगर इंदिरापुरम क्षेत्र में लूटपाट की करीब 1 दर्जन से अधिक घटनाओं का इकबाल किया हैं. अभियुक्त तरुण उर्फ भूरा मु0अ0सं0 581/17 धारा 392/411 भादवि थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद में वांछित व 25 हजार रुपये का ईनामी है. जो पूर्व में थाना कविनगर, विजयनगर आदि थाना क्षेत्रों से लूट/वाहन चोरी के अभियोगों में जेल जा चुका है.