गाजियाबाद पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक युवक गिरफ्तार

एक ट्रक नकली सीमेंट एवं सीमेंट बनाने के उपकरण सहित एक युवक गिरफ्तार किया है जबकि मालिक फरार है.;

Update: 2018-07-26 06:42 GMT

गाजियाबाद : यूपी के जनपद गाजियाबाद में थाना कविनगर पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. एक ट्रक नकली सीमेंट एवं सीमेंट बनाने के उपकरण सहित एक युवक गिरफ्तार किया है जबकि मालिक फरार है.

एसएसपी गाजियाबाद वैभव कृष्ण द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नकली सीमेंट बनाकर बेचने बाले तस्करों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी कवि नगर प्रदीपकुमार त्रिपाठी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बम्हेटा के पास नकली सीमेंट बनाकर बेचने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है. इस सूचना पर थाना प्रभारी कविनगर द्वारा सव इंस्पेक्टर प्रजेंत त्यागी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर अधिक से अधिक बरामदगी ब गिरफ्तारी हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा.
उक्त टीम द्वारा सुनील पुत्र सुखवीर निबासी बम्हेटा के खेत मे बने गोदाम पर दबिश देकर गोदाम से एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.  गोदाम का मालिक एवं दो लेबर दीवार कूद कर भाग गए. गोदाम की तलाशी पर एक टाटा 407 बन्द बॉडी एवं सीमेंट बनाने के उपकरण तथा बनी हुई एवं अधबनी 198 बोरी सीमेंट बरामद की गई.
पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि नकली सीमेंट के गोदाम का मालिक अकरम है जो पुरानी सीमेंट हरियाणा दिल्ली ब गाज़ियाबाद से सस्ते रेट में खरीदकर उसको पीस कर राख मिलाकर नए सीमेंट के बोरे में भरकर सप्लाई करते हैं. बरामद टाटा 407 सुनील की है जो अकरम ने किराये पर ले रखी है. इस सम्बंध में थाना कविनगर पर मु.अ.स.1526/2018 धारा 418,420,467,468,471,34 IPC ब 60/63 कॉपीराइट एक्ट पंजीकृत कराया गया.

Similar News