48 घंटे में गाज़ियाबाद की पुलिस ने ढाई लाख रुपये की लूट का किया खुलासा

Ghaziabad police Disclosed robbery Rs 2.5 lakhs with in 48 hours;

Update: 2018-01-06 11:58 GMT

गाज़ियाबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाज़ियाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व् क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम द्वारा लुटेरों के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह व् टीम की सक्रियता से उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब दिनांक 5 जनवरी को सेक्टर 5 व् 6 वैशाली की पुलिया के पास से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त का नाम मोहम्मद रियाज पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम गुसाई बेहटा थाना बिल्सी जिला बदायूं का रहने वाला है ,जोकि हाल निवासी बॉबी के मकान में गली नंबर-26 मुल्ला कॉलोनी थाना गाजीपुर का रहने वाला है ।
अभियुक्त के पास से पुलिस ने निम्न माल बरामद किया है ।
1 -82 हजार रुपये
2 - एक अपाची मोटर साइकिल नंबर up 14 BF 3751
3 - एक तमंचा 315 बोर मय दो ज़िंदा कारतूस
पुलिस ने अभियुक्त पर कई धाराओं में चालान किया है । अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा है ,जो अपने गैंग के सदस्यों के साथ एनसीआर क्षेत्र में हाई स्पीड मोटर साईकिलों से घूमकर रास्ते में आने वाले व्यक्तियों से कैश,मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देकर दिल्ली नजदीक होने के कारण दिल्ली में चले जाते है । इस कारण उक्त गैंग को पहचानने व् पकड़ने में काफी परेशानी होती है । इंदिरापुरम पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इस शातिर व् चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में लगी हुई है ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 
1 - थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे
2 - उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह
3 - कांस्टेबल विवेक भरद्वाज
4 - कांस्टेबल अखिलेश कुमार
5 - कांस्टेबल विजय कुमार 

Similar News