गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना इंद्रापुरम पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है.खबर के मुताबिक पुलिस ने गौर ग्रीन चौराह कट के पास चेकिंग के दौरान एक दस टायरा ट्रक को लगभग 842 पेटी के साथ पकड़ा.जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रूपए बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक गौर ग्रीन चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक दस टायरा ट्रक(जिसका नंबर RJ52 GA-3979 है) को रोका गया जो NH 24 पर दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा रहा था.जिसमे विभिन्न मार्का की हरियाणा की नाजायज शराब भरी हुयी थी.पुलिस ने ट्रक में सवार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया है.
पुलिस को दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया की दोनों का नाम क्रमशः विक्रमजीत तथा जगराज सिंह है.और दोनों काफी दिनों से हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश से सस्ती शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई कर रहे थे.