गाजियाबाद पुलिस का किया जनता ने स्वागत और सम्मान

Update: 2018-06-17 08:16 GMT

गाजियाबाद:  ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में आजाद एकता विकास समिति व पूर्वांचल समाज सेवा समिति ने पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ,एसआई हरेंद्र पाल सिंह ,सिपाही राघवेंद्र सिंह ,सिपाही हरिओम ,दमकल विभाग प्रभारी भीष्म शर्मा ,फायर मैन सतेंद्र कुमार ,फायर मैन प्रेमपाल सिंह को आजाद एकता विकास समिति व पूर्वांचल समाज सेवा समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



 बता दे कि बीते 10 जून की सुबह 10 बजे खुशहाल पार्क कॉलोनी में प्लम्बर शकील व उसके पुत्र समद बोरिंग का कार्य करते समय 20 फिट गहरे गड्ढे में दब गये थे। जिन्हें थाना प्रभारी ट्रोनिका सिटी व दमकल विभाग प्रभारी के नेतृत्व में अदम्य व सूझबूझ का परिचय देते हुए दोपहर बाद 3:30 बजे जाबांज जवानों ने जान जोखिम में डालकर सकुशल बाहर निकाल दिया था।




 इस घटना के बाद एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी उक्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व एक एक हजार रुपये देकर सम्मानित किया था। इस तरह की घटनाओं से पुलिस और जनता के बीच आपसी सम्बंध बेहतर होते है।




 


Similar News